ब्रिटेन ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए बर्मिंघम को चुना
ब्रिटेन ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए बर्मिंघम को चुना
लंदन। ब्रिटेन की सरकार ने 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेलों) के आयोजन के इंग्लैंड की तरफ से बर्मिंघम को चुना है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस आयोजन के लिए बर्मिंघम ने लीवरपूल को मात दी.
आयोजकों ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन के लिए डरबन के नाम वापस लेने के बाद नए शहर की तलाश शुरू कर दी थी. इसमें, लीवरपूल और बर्मिंघम ने रुचि जाहिर की थी, जिसके बाद काफी सोच-विचार कर बर्मिंघम के नाम पर मुहर लगाई गई.
ब्रिटेन के दूसरे सबसे बड़े शहर बर्मिंघम को अब ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और मलेशिया से प्रतिस्पर्धा करनी है. बर्मिंघम के आयोजकों का कहना है कि अगर कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 के लिए उनकी दावेदारी को स्वीकार किया जाता है, तो इससे शहर में लाखों डॉलर का निवेश होगा और इससे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.
बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों-2022 के आयोजन में 90 करोड़ डॉलर का खर्चा आएगा. इसके लिए 75 प्रतिशत राशि का भुगतान राष्ट्रीय सरकार द्वारा किया जाएगा और बाकी का खर्च बर्मिंघम के सिटी हॉल द्वारा उठाया जाएगा.
Source:india.com
No comments:
Post a Comment