पेरिस। आखिरकार फ्रांस की राजधानी पेरिस की मेहनत रंग लाई और उसे वो मिल गया जिसके लिए पिछले 12 साल से मेहनत कर रहा था। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद यानी आईओसी ने आधिकारिक तौर पर साल 2024 और 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों के मेजबान शहरों की घोषणा कर दी है।
साल 2024 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी पेरिस और 2028 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी लॉस एंजेलिस को मिली है।
खास बातें
पेरिस और लॉस एंजेलिस दोनों ही शहरों की तीसरी बार ओलंपिक खेली की मेजबानी हासिल हुई है। पेरिस लंदन के बाद तीन बार ओलंपिक खेलों का आयोजन करने वाला दूसरा शहर बन जाएगा। लंदन ने 1908, 1948 और 2012 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर चुका है।पेरिस ने साल 1900, 1924 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी की थी।
पेरू की राजधानी लीमा में बुधवार को आयोजिक आईओसी के 131 वें सेशन में 2024 और 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों के होस्ट नेशन को लेकर बैठक हुई। ये फैसला वोटों के आधार पर हुआ है।
Source:oneindia.com
EXAM PREPARATION IN HINDI:#1 QUIZ
click here:
http://Mledutech.com/hindi-quiz
No comments:
Post a Comment