नयी दिल्ली, 16 सितंबर :भाषा: भारत और अमेरिका की सेना ने आज वाशिंगटन में एक अड्डे पर संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास शुरू किया। यह अभ्यास उग्रवाद निरोधक और आतंकवाद निरोधी अभियानों में रणनीतिक कौशल को प्रखर बनाने के लिये किया जा रहा है।
संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2017 में अमेरिकी सेना की ओर से 20 इन्फैन्ट्री रेजीमेंट की पांचवीं इन्फैन्ट्री बटालियन की तरफ से प्रतिनिधित्व देखने को मिला जबकि भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व सूर्य कमान से गोरखा राइफल्स के सैनिकों ने किया।
No comments:
Post a Comment