नागालैंड में स्वदेश दर्शन परियोजना का उद्घाटन
नागालैंड के मुख्यमंत्री श्री नीफू रियो ने ‘जनजातीय सर्किट का विकास: पेरेन-कोहिमा-वोखा परियोजना’ का उद्घाटन किया।
यह भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत राज्य में लागू होने वाली पहली परियोजना है।
इस परियोजना के तहत मंत्रालय ने जनजातीय पर्यटक गांव, ओपन-एयर थिएटर, कैफेटेरिया, हेलीपैड इत्यादि जैसी सुविधाएं विकसित की हैं।
No comments:
Post a Comment