शिलांग (आइएएनएस)। मेघालय कैबिनेट ने उन लोगों को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जो विभिन्न विकास संबंधित प्रोजेक्ट के लिए अपने जमीन को दान कर देंगे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने दी।
संगमा ने बुधवार को मीडिया से बताया, ‘ हमने उन लोगों को आश्वासन देने के लिए पॉलिसी को मंजूरी दे दी है जो सरकार को जमीन उपलब्ध कराएंगे और इसके बदले उन्हें ग्रेड-तृतीय और ग्रेड-4 पदों में सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।
जमीन का अकेला मालिक होने के मामले में संगमा ने कहा कि उनके परिवार के एक सदस्य को सरकार में नौकरी दी जाएगी वहीं कम्युनिटी लैंड, इंस्टीट्यूशन मामले में प्रस्तावित लोगों के नामों में से योग्य लोगों का चयन किया जाएगा। विभिन्न सरकारी विभागों में दिव्यागों के नियुक्तिकरण मामले में आरक्षण के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसने राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी 2 फीसद नौकरी के आरक्षण को मंजूरी दी है। दिया है।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment