ईरानी बैंक को मुंबई शाखा खोलने की अनुमति
- 8 जनवरी 2019 को, भारत ने ईरान के पसरगाद बैंक को मुंबई में एक शाखा खोलने की अनुमति दी।
- इसके साथ ही, भारत का यूको बैंक, ईरान में एक शाखा खोलेगा।
- दोनों बैंक ईरान के चाबहार पोर्ट पर बर्थ के संचालन से संबंधित लेनदेन की सुविधा प्रदान करेंगे।
- इस कदम से भारतीय कारोबारियों को ईरान के साथ आसान शर्तों पर व्यापार करने की सुविधा मिलने की भी उम्मीद है।
- भारत ने चाबहार बंदरगाह का संचालन अपने हाथ में ले लिया है।
No comments:
Post a Comment