ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक संदिग्ध आतंकवादी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने संदेह जताया है कि यह आतंकवादी गत जुलाई में ढाका में एक कैफे पर हमले की योजना बनाने वालों में शामिल रहा है।
राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख शाहिदुल हक ने आज बताया कि संदिग्ध आतंकवादी ने कल एक छापे के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृत आतंकवादी की पहचान अब्दुल करीम के रुप में की गई है तथा वह किराए के एक फ्लैट में रहता था।
आशंका है कि वह कैफे हमले के योजनाकारों में शामिल रहा है और उसने इस डर से आत्महत्या कर ली कि पुलिस उससे पूछताछ में जानकारियां नहीं उगलवा ले। पुलिस ने पहले कहा था कि उसने आतंकवादी को गोली मारी । एक अन्य पुलिस अधिकारी सनावर हुसैन ने आज संवाददाताओं को बताया कि पुलिस करीम के फ्लैट पर कल छापा मारने पहुंची, तभी उसने खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई।
छापे की कार्रवाई के दौरान पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते के पांच अधिकारी भी उस समय घायल हो गए, जब वहां महिला आतंकवादियों ने मिर्च पाऊडर, विस्फोटकों एवं चाकुओं से उन पर हमला कर दिया। हमलावर महिलाओं में एक महिला पिछले सप्ताह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक व्यक्ति की पत्नी थी। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान पुलिस कार्रवाई में तीन महिलाएं घायल भी हुई है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया । इन महिलाओं ने भी खुदकशी का प्रयास किया था।
Courtesy: patrika.com
No comments:
Post a Comment