विश्व नंबर.2 गोल्फ खिलाड़ी जॉर्डन स्पीथ ओलंपिक में खेलेंगे या नहीं इस पर अब तक फैसला नहीं हो पाया हैै।
वॉशिंगटन। विश्व नंबर.2 गोल्फ खिलाड़ी जॉर्डन स्पीथ ओलंपिक में खेलेंगे या नहीं इस पर अब तक फैसला नहीं हो पाया हैै। गौरतलब है कि गोल्फ 112 साल बाद ओलंपिक में फिर से शामिल किया गया है।
ओहाइयो (अमेरिका) में इस हफ्ते दुनिया के तमाम दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी विश्व गोल्फ चैंपियनशिप में जलवा बिखेरने उतरेंगे। इसी बीच जीका वायरस केे खौफ की वजह से ऑस्ट्रेलिया के विश्व नंबर एक गोल्फर जेसन डे द्वारा ओलंपिक से नाम वापस लेने से अब चिंता बढ़ गई है। अगर विश्व के दो शीर्ष खिलाड़ी ही ओलंपिक गोल्फ में हिस्सा नहीं लेंगे तो ऐसे में गोल्फ की ओलंपिक में वापसी फीकी पड़ सकती है।
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment